4 May 2026, Mon

नाश्ते में खाएं सूजी रवा डोसा, रुई सा मुलायम और स्पंजी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और मिनटों में बनने वाली रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो Rava Dosa एक बेहतरीन विकल्प है। खास बात यह है कि यह डोसा पारंपरिक डोसे से अलग, सूजी और दही से तैयार किया जाता है और बेहद सॉफ्ट, स्पंजी व हल्का मोटा बनता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को इसका स्वाद पसंद आता है।

इस इंस्टेंट डोसे को बनाने के लिए ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं होती और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है। साथ ही, इसे घंटों बाद भी खाया जाए तो इसकी मुलायमियत बनी रहती है, जो इसे और खास बनाती है।

सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • 1 कप दही
  • स्वादानुसार नमक
  • ¼ चम्मच मीठा सोडा
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • थोड़ा घी या तेल

बनाने की विधि

सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिश्रण को करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए। इसके बाद इस मिश्रण को मिक्सी में डालें और थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।

अब इस बैटर को एक बाउल में निकालें और उसमें चौथाई चम्मच मीठा सोडा डालकर हल्के हाथ से मिला लें। गैस पर नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का सा घी या तेल लगाकर ग्रीस करें। तवे के बीच में एक चम्मच बैटर डालें और उसे अपने आप फैलने दें। इस डोसे को फैलाने की जरूरत नहीं होती।

अब तवे को ढक दें और धीमी आंच पर डोसे को सिर्फ एक तरफ से पकाएं। कुछ ही मिनटों में डोसा ऊपर से स्पंजी और नीचे से हल्का सुनहरा हो जाएगा। इसे पलटने की जरूरत नहीं होती।

परोसने का तरीका

तैयार गरमागरम रवा डोसा को Coconut Chutney, Peanut Chutney या हरी चटनी के साथ परोसें। थोड़ा सा घी लगाकर सर्व करने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

अगर आप रोजाना के नाश्ते में कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह इंस्टेंट रवा डोसा आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है—झटपट तैयार और स्वाद में लाजवाब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *