6 May 2026, Wed

इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट से हाई-टेक वॉरफेयर तक, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली जॉइंट कमांडर कॉन्फ्रेंस में तैयार होगी सेना की भविष्य की रणनीति

जयपुर में ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने के मौके पर भारतीय सेना की तीनों शाखाओं की जॉइंट कमांडर कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इस अहम बैठक में सेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अधिकारी, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, डिफेंस सेक्रेटरी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हिस्सा लेंगे, जो पटना दौरे के बाद सीधे जयपुर पहुंचेंगे। कॉन्फ्रेंस के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी, जिसमें तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीतिक तैयारियों पर जानकारी साझा करेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर मार्शल भारती और वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इसमें ऑपरेशन के दौरान हासिल की गई सफलताओं के साथ-साथ भारत की सैन्य क्षमताओं और आधुनिक युद्ध रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित इस कॉन्फ्रेंस को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि एक साल पहले भी तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश को ऑपरेशन की जानकारी दी थी।

इस बार कॉन्फ्रेंस में भविष्य की सैन्य तैयारियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसमें इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट, फाइटर जेट्स, वॉरशिप, ड्रोन तकनीक, मिसाइल सिस्टम और आधुनिक रक्षा उपकरणों को लेकर चर्चा की जाएगी, ताकि भारतीय सेना को और अधिक मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

यह कॉन्फ्रेंस भारत की संयुक्त सैन्य शक्ति और रणनीतिक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *