1 Jul 2026, Wed

‘अल्फा’ से ‘इक्का’ तक, जुलाई में रिलीज हो रहीं 7 बड़ी फिल्में, थिएटर से लेकर ओटीटी तक पर नहीं होगी मनोरंजन की कमी

जुलाई 2026 की शुरुआत के साथ ही फिल्म प्रेमियों के लिए मनोरंजन का नया दौर शुरू होने वाला है। इस महीने सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक एक्शन, जासूसी, क्राइम, माइथोलॉजी और कोर्टरूम ड्रामा से भरपूर कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ से लेकर सनी देओल और अक्षय खन्ना की ‘इक्का’ तक, दर्शकों के पास देखने के लिए कई दिलचस्प विकल्प होंगे।

‘अल्फा’ से होगी महीने की धमाकेदार शुरुआत

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। उनके साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक खतरनाक हत्यारे के रूप में तैयार किया जाता है। यशराज फिल्म्स ने इसे भारत की महिला कलाकारों के नेतृत्व वाली बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक बताया है। फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है।

हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’

हुमा कुरैशी अभिनीत एक्शन, क्राइम और मिस्ट्री थ्रिलर ‘बेबी डू डाई डू’ भी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नचिकेत सामंत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ रचित सिंह और चंकी पांडे सहित कई कलाकार दिखाई देंगे।

फिल्म में हुमा एक मूक-बधिर महिला हत्यारे के किरदार में नजर आएंगी, जो अपनी मृत बहन की आवाज सुन सकती है। रहस्य और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में हुमा का नया और खतरनाक अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा।

पौराणिक रहस्यों से पर्दा उठाएगी ‘नागबंधम’

विराट कर्णा और नाभा नतेश की पैन इंडिया फिल्म ‘नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर’ भी 3 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी यह फिल्म पौराणिक कथाओं, रहस्य, खजाने और एक्शन का मिश्रण है।

फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल और अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर में प्राचीन मंदिरों, रहस्यमयी शक्तियों और खतरनाक अभियान की झलक दिखाई गई है। फिल्म को लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ हिंदी भाषी दर्शकों में भी उत्सुकता बनी हुई है।

OTT पर रिलीज होगी ‘इक्का’

सनी देओल और अक्षय खन्ना की कोर्टरूम थ्रिलर ‘इक्का’ 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल एक प्रतिष्ठित वकील की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे अपने अतीत से जुड़े एक ऐसे व्यक्ति का बचाव करना पड़ता है, जिसे वह दोषी समझता है।

फिल्म में कानूनी लड़ाई के साथ नैतिक दुविधा, पारिवारिक संबंध और पुरानी दुश्मनी भी देखने को मिलेगी। सनी देओल और अक्षय खन्ना वर्षों बाद एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। फिल्म में तिलोत्तमा शोम, दीया मिर्जा, संजीदा शेख और शिशिर शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

कुल मिलाकर जुलाई 2026 का महीना दर्शकों के लिए एक्शन और थ्रिल से भरपूर रहने वाला है। एक ही दिन रिलीज हो रहीं ‘अल्फा’, ‘बेबी डू डाई डू’ और ‘नागबंधम’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है, जबकि ओटीटी दर्शकों के लिए ‘इक्का’ बड़ा आकर्षण होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *