#दिल्ली ब्लास्ट अपडेट्स: सुरक्षा के मद्देनज़र लाल किला तीन दिनों के लिए बंद
दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई कार ब्लास्ट घटना के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। लाल किला अब 11 नवंबर से 13 नवंबर तक तीन दिनों के लिए बंद रहेगा। यह निर्णय सुरक्षा कारणों और जांच एजेंसियों की मांग पर लिया गया है।
इस धमाके में 9 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आतंकी साजिश की संभावना पर जांच जारी है। फॉरेंसिक टीम, बम स्क्वॉड और एनआईए की टीमें मौके पर तैनात हैं।
लाल किले और आसपास के इलाकों में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और क्षेत्र को अस्थायी रूप से नो-एंट्री ज़ोन घोषित कर दिया गया है।
📲 Follow Us:
👉 Facebook: facebook.com/khabarrojana24x7
👉 Instagram: instagram.com/khabar.rojana24x7
👉 YouTube: youtube.com/@khabarRojana24x7
👉 Twitter (X): x.com/khabar_24x7news
📞 Contact Us:
📌 Call / WhatsApp: 7303332639 | 7303332636
🌐 Website: www.khabarrojana.in
#DelhiBlast #RedFortClosed #BreakingNews #DelhiNews #SecurityAlert #UAPA #RedFortBlast #KhabarRojana24x7 #IndiaNews #TopHeadlines #TrendingNews #LatestUpdates #KhabarRojana24x7 #khabarojananewsupdate
Khabar Rojana- Breaking News Today in Ludhiana
Latest News in India
