14 Sep 2026, Mon

अनंत अंबानी ने एंटीलिया में किया बप्पा का स्वागत, कृष्णा को गोद में लिए झूमीं राधिका मर्चेंट, ग्रैंड अंदाज में हुई गणेशोत्सव की शुरुआत

गणेशोत्सव 2026 की शुरुआत के साथ ही देशभर में गणपति बप्पा के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई हस्तियां भी अपने-अपने घरों में बप्पा की स्थापना कर रही हैं। इसी कड़ी में अंबानी परिवार ने भी मुंबई स्थित अपने आलीशान घर एंटीलिया में गणेश उत्सव की शुरुआत बेहद भव्य अंदाज में की। इस दौरान परिवार के सदस्यों की कई खूबसूरत झलकियां सामने आई हैं, जिनमें सभी बप्पा की भक्ति और उत्साह में डूबे नजर आ रहे हैं।

हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार के गणेशोत्सव की भव्यता देखने लायक रही। एंटीलिया को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। गणपति बप्पा को फूलों से सजे एक विशेष वाहन में लाया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के बीच बप्पा का स्वागत किया गया। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नजर आए।

राधिका मर्चेंट ने कृष्णा को गोद में लेकर किया बप्पा का स्वागत

गणेशोत्सव की सामने आई झलकियों में राधिका मर्चेंट का अंदाज सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। एक वीडियो में राधिका अपनी ननद ईशा अंबानी के बेटे कृष्णा को गोद में लिए नजर आती हैं। वह बप्पा के स्वागत के दौरान बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। राधिका बच्चे को गोद में लिए हुए ही तालियां बजाती और खुशी जाहिर करती नजर आईं।

इस दौरान कृष्णा भी राधिका से बेहद प्यार से लिपटते हुए दिखाई दिए। राधिका उन्हें अपनी बाहों में थामे हुए बप्पा के स्वागत में आगे बढ़ती नजर आईं। इस प्यारी झलक ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। परिवार के बीच राधिका और कृष्णा की बॉन्डिंग भी इस दौरान साफ दिखाई दी।

मैचिंग ऑरेंज आउटफिट में नजर आए राधिका और अनंत

गणेशोत्सव के खास मौके पर राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का लुक भी काफी खास रहा। दोनों ने मैचिंग ऑरेंज रंग के आउटफिट में नजर आए। राधिका ने खूबसूरत ऑरेंज सूट पहना था, जबकि अनंत अंबानी ऑरेंज कुर्ता-पजामा और जैकेट में दिखाई दिए। दोनों का यह ट्रेडिशनल लुक गणपति उत्सव के माहौल के साथ पूरी तरह मेल खाता नजर आया।

सामने आई एक अन्य झलक में बप्पा को फूलों से सजे वाहन में एंटीलिया लाया जाता दिखाई देता है। इसके पीछे राधिका और अनंत कार में बैठे नजर आए। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक उत्सव के बीच गणपति बप्पा की एंट्री बेहद शानदार रही।

फूलों से सजा एंटीलिया

गणेशोत्सव के लिए एंटीलिया को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। घर के आसपास फूलों की सजावट और उत्सव का माहौल साफ दिखाई दिया। बप्पा के स्वागत के लिए परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भव्य आयोजन और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा का स्वागत किया।

गणेशोत्सव की ये झलकियां सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग इस भव्य आयोजन की चर्चा कर रहे हैं। खास तौर पर राधिका मर्चेंट का कृष्णा को गोद में लेकर बप्पा के स्वागत में शामिल होना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *