अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की 444 दिन की विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट योजना ‘अमृत वृष्टि’ आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक इस विशेष अवधि वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग ब्याज दरें दे रहा है। खास बात यह है कि 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के निवेशकों को अतिरिक्त ब्याज लाभ मिलता है।
SBI की यह योजना उन लोगों के बीच खासी लोकप्रिय मानी जा रही है, जो शेयर बाजार के जोखिम से दूर रहकर निश्चित आय चाहते हैं। बैंक की मौजूदा ब्याज दरों के अनुसार ₹3 करोड़ से कम की एफडी पर 444 दिन की अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों को आकर्षक रिटर्न दिया जा रहा है।
444 दिन की FD पर किसे कितना ब्याज?
SBI की ‘अमृत वृष्टि’ एफडी योजना में अलग-अलग आयु वर्ग के ग्राहकों के लिए ब्याज दरें इस प्रकार हैं:

