3 Oct 2026, Sat

अमिताभ बच्चन ने थामा जया बच्चन का हाथ, खिलखिला चेहरा और आंखों में दिखी चमक, देखकर बोले लोग- ‘ये हंसती भी हैं?’

मुंबई में आयोजित गीतकार और लेखक गुलजार की नई किताब के लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ नजर आए। कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, लेकिन इस दौरान जया बच्चन का बदला हुआ अंदाज लोगों का खास ध्यान खींच रहा है। आमतौर पर कैमरों और पैपराजी से दूरी बनाकर रखने वाली जया बच्चन इस मौके पर बेहद खुश नजर आईं। उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान और खिलखिलाहट देखने को मिली।

गुलजार के कार्यक्रम में साथ पहुंचे अमिताभ-जया

गुलजार की नई किताब के विमोचन कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने एक साथ शिरकत की। दोनों का लुक भी काफी सादगी भरा और आकर्षक नजर आया। जया बच्चन सफेद रंग के सूट में दिखाई दीं, जबकि अमिताभ बच्चन ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ नीले रंग की जोधपुरी जैकेट पहनी हुई थी।

कार्यक्रम के दौरान जब जया बच्चन स्टेज की ओर बढ़ीं तो अमिताभ बच्चन ने उनका हाथ थामकर उन्हें ऊपर आने में मदद की। दोनों के बीच का यह छोटा सा पल कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद जया बच्चन जब पीछे मुड़ीं तो उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान नजर आई।

जया बच्चन की हंसी ने जीता ध्यान

कार्यक्रम में जया बच्चन सिर्फ मुस्कुराती ही नहीं, बल्कि कई मौकों पर खुलकर हंसती हुई भी नजर आईं। गुलजार के साथ तस्वीरें खिंचवाने के दौरान किसी बातचीत पर जया बच्चन की हंसी छूट गई। उनके साथ अमिताभ बच्चन भी मुस्कुराते दिखाई दिए।

जया बच्चन का यह अंदाज इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान वह आमतौर पर गंभीर नजर आती हैं। कैमरों और पैपराजी के साथ उनकी कई पुरानी तस्वीरों में उनका सख्त या नाराज अंदाज देखने को मिला है। ऐसे में उनका इस तरह खुलकर हंसना सोशल मीडिया यूजर्स के लिए अलग और खास पल बन गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आने के बाद जया बच्चन का हंसता-मुस्कुराता अंदाज तेजी से चर्चा में आ गया। वीडियो में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और गुलजार साथ दिखाई दे रहे हैं। एक मौके पर अमिताभ बच्चन जया बच्चन का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज की ओर ले जाते नजर आते हैं।

इसके बाद जब जया बच्चन मुड़ती हैं तो उनके चेहरे पर साफ खुशी दिखाई देती है। गुलजार के साथ बातचीत के दौरान भी वह हंसती नजर आती हैं। अमिताभ बच्चन के चेहरे पर भी इस दौरान मुस्कान देखी जा सकती है।

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

जया बच्चन के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने उनके हंसते हुए अंदाज पर हैरानी जताई, तो कुछ ने कहा कि उन्हें जया बच्चन को इस तरह खुश देखकर अच्छा लग रहा है। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में सवाल किया कि क्या जया बच्चन भी खुलकर मुस्कुराती हैं।

वहीं, कई लोगों ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के इस प्यारे पल की भी तारीफ की। गुलजार के कार्यक्रम में दोनों की मौजूदगी और जया बच्चन का यह हंसमुख अंदाज फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *