टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों अरमान, अभिरा और उनकी बेटी मायरा के रिश्ते में आए तनाव को लेकर चर्चा में है। कहानी में एक के बाद एक नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। मायरा अपने माता-पिता के फैसलों से नाराज है और कबीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर परिवार के सामने खुलकर खड़ी हो गई है। आने वाले एपिसोड में यह विवाद और ज्यादा बढ़ने वाला है।
मायरा और अरमान के बीच टकराव के दौरान हालात इतने बिगड़ जाएंगे कि अरमान गुस्से में अपनी बेटी को थप्पड़ मार देगा। इस घटना के बाद मायरा का गुस्सा और बढ़ जाएगा और वह अपने माता-पिता से और ज्यादा दूर होती नजर आएगी। वहीं पोद्दार परिवार में भी इस घटना को लेकर तनाव का माहौल बनने वाला है।
मायरा के बागी रवैये से परेशान परिवार
मायरा ने कबीर के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और वह चाहती है कि अरमान और अभिरा भी उसके फैसले को समझें। हालांकि, परिवार उसकी इस सोच से सहमत नहीं है। मायरा को लगता है कि जब तक वह अपने माता-पिता की बात मानती थी, तब तक उसे उनका पूरा प्यार और समर्थन मिलता था।
अब जब उसने अपनी मर्जी से फैसला लिया है तो उसे लग रहा है कि अरमान और अभिरा उसके खिलाफ हो गए हैं। इसी वजह से वह दोनों के प्यार और उनके फैसलों पर सवाल उठाने वाली है।
अरमान पर अभिरा से ज्यादा प्यार करने का आरोप
आने वाले एपिसोड में मायरा अपने पिता अरमान पर गंभीर सवाल उठाएगी। वह आरोप लगाएगी कि अरमान अपनी बेटी से ज्यादा अभिरा से प्यार करते हैं। मायरा का कहना होगा कि जब अभिरा को चोट लगी थी, तब अरमान ने तुरंत प्रतिक्रिया दी, लेकिन उसके दर्द और भावनाओं को समझने की कोशिश नहीं की।
मायरा अरमान और अभिरा के व्यवहार को ‘डबल स्टैंडर्ड’ बताएगी। उसका तर्क होगा कि उसकी जिंदगी में जब तक सब कुछ माता-पिता की इच्छा के मुताबिक था, तब तक वे उसके साथ थे, लेकिन अपनी पसंद का फैसला लेते ही उनका रवैया बदल गया।
अभिरा समझाएगी, लेकिन नहीं मानेगी मायरा
अरमान के हाथ उठाने के बाद अभिरा मायरा को समझाने की कोशिश करेगी। वह यह मानने से पीछे नहीं हटेगी कि अरमान का थप्पड़ मारना गलत था, लेकिन वह यह भी बताएगी कि उस समय हालात काफी बिगड़ चुके थे।
अभिरा मायरा को समझाएगी कि कबीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर परिवार पर लगातार दबाव बनाने और सबके सामने प्यार का इजहार करने से अरमान को भी काफी ठेस पहुंची थी। हालांकि, मायरा अभिरा की बात मानने के लिए तैयार नहीं होगी।
दादी सा और विद्या में भी होगी बहस
मायरा के बदलते व्यवहार को लेकर दादी सा और विद्या के बीच भी मतभेद देखने को मिलेगा। दादी सा मायरा और कबीर की Gen-Z लव स्टोरी को पसंद नहीं करेंगी और इसे लेकर नाराजगी जाहिर करेंगी। दूसरी तरफ विद्या मायरा के रवैये को लेकर अलग नजरिया रख सकती हैं।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद अभिरा के लिए सबसे बड़ी चुनौती मायरा का भरोसा दोबारा हासिल करना होगी। लेकिन फिलहाल मायरा अपने माता-पिता से इतनी नाराज है कि वह उनकी किसी भी बात को समझने के लिए तैयार नजर नहीं आएगी। आने वाले एपिसोड में इसी टूटते रिश्ते और पोद्दार परिवार के बढ़ते तनाव पर कहानी आगे बढ़ेगी।

