13 Jun 2026, Sat

दुनिया के पहले Trillionaire इलॉन मस्क, $1000 अरब के पार नेट वर्थ

 

दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलॉन मस्क ने एक नया इतिहास रच दिया है। उनकी स्पेस कंपनी SpaceX के बहुचर्चित आईपीओ (IPO) के बाद उनकी नेट वर्थ 1000 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है, जिससे वे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं। इस उपलब्धि ने वैश्विक बिजनेस जगत में हलचल मचा दी है।

SpaceX IPO से जुटाए 75 अरब डॉलर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, SpaceX ने अपने आईपीओ के जरिए कुल 75 बिलियन डॉलर (करीब 7.15 लाख करोड़ रुपये) जुटाए हैं, जिसे अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ बताया जा रहा है। कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू होते ही निवेशकों में भारी उत्साह देखा गया।

कंपनी ने अपने आईपीओ में प्रति शेयर 135 डॉलर का प्राइस बैंड तय किया है। इस वैल्यूएशन के आधार पर SpaceX की कुल कीमत लगभग 1.77 से 1.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो इसे दुनिया की सबसे बड़ी निजी कंपनियों में शामिल करती है।

मस्क की नेट वर्थ 1000 अरब डॉलर के पार

फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार, आईपीओ के बाद एलॉन मस्क की कुल संपत्ति तेजी से बढ़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 982 अरब डॉलर से बढ़कर 1100 अरब डॉलर से अधिक पहुंचने का अनुमान है।

SpaceX में उनकी हिस्सेदारी 476 करोड़ शेयरों की है, जिसकी वैल्यू अकेले लगभग 866 अरब डॉलर बताई जा रही है। इसके अलावा टेस्ला में उनकी हिस्सेदारी करीब 260 अरब डॉलर और अन्य कंपनियों से भी उन्हें अरबों डॉलर का फायदा मिलता है।

टेस्ला और अन्य निवेश भी मजबूत

एलॉन मस्क सिर्फ SpaceX ही नहीं, बल्कि टेस्ला और कई अन्य टेक कंपनियों के भी प्रमुख हिस्सेदार हैं। टेस्ला में उनकी हिस्सेदारी लगातार उनके कुल नेट वर्थ को मजबूत बनाए हुए है। इसके अलावा अन्य छोटे निवेश और कंपनियां भी उनकी संपत्ति में योगदान देती हैं।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने मस्क

इस नई उपलब्धि के साथ एलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं और अब वे बाकी अरबपतियों से काफी आगे निकल चुके हैं। दूसरे स्थान पर गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज हैं, जिनकी नेट वर्थ लगभग 292 अरब डॉलर के आसपास बताई जा रही है।

बिजनेस जगत में नई मिसाल

SpaceX के IPO और मस्क की रिकॉर्ड तोड़ संपत्ति ने टेक और स्पेस इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि आने वाले समय में ग्लोबल इनोवेशन और स्पेस इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *