मेरिका साथ जारी भीषण तनाव के बीच मंगलवार को ईरान के मध्य भाग में एक सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। मध्य ईरान के फल और सब्जी बाजार में यह हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत होने की रिपोर्ट है।

तेहरान: अमेरिका साथ जारी भीषण तनाव के बीच मंगलवार को ईरान के मध्य भाग में एक सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। मध्य ईरान के फल और सब्जी बाजार में यह हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत होने की रिपोर्ट है। ईरानी राज्य टेलीविजन के अनुसार यह हादसा ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 330 किलोमीटर (205 मील) दक्षिण में इस्फहान प्रांत के दोर्चेह शहर में हुआ।
