नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं और निवेशकों पर पड़ रहा है। सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में जहां चांदी की कीमतों में 6 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव बढ़कर ₹2.72 लाख प्रति किलोग्राम हो गया, वहीं सोना भी करीब 1 प्रतिशत चढ़कर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर होने वाला कारोबार सीधे तौर पर घरेलू सर्राफा बाजार की कीमतों को प्रभावित करता है। यही वजह है कि MCX पर आई हल्की गिरावट का असर आज ज्वेलरी स्टोर्स के दामों पर भी दिख सकता है। ऐसे में अगर आप आज सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अलग-अलग ज्वेलरी ब्रांड्स के रेट जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
Tanishq Gold Rate Today
टाटा ग्रुप की ज्वेलरी कंपनी तनिष्क (Tanishq) के स्टोर्स पर आज
22 कैरेट सोना: ₹14,515 प्रति ग्राम और ₹1,45,150 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: ₹15,835 प्रति ग्राम और ₹1,58,350 प्रति 10 ग्राम
के भाव पर बिक रहा है।
Kalyan Jewellers
कल्याण ज्वेलर्स में आज
22 कैरेट सोना: ₹14,475 प्रति ग्राम
10 ग्राम 22 कैरेट सोना: ₹1,44,750
पर उपलब्ध है।
Joyalukkas Gold Price
जोयअलुक्कास ज्वेलरी स्टोर पर भी
22 कैरेट सोना: ₹14,475 प्रति ग्राम
10 ग्राम: ₹1,44,750
के भाव पर मिल रहा है।
Senco Gold and Diamonds
सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स में आज
22 कैरेट सोना: ₹14,498 प्रति ग्राम
10 ग्राम: ₹1,44,980
का भाव दर्ज किया गया है।
Malabar Gold and Diamonds
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स पर आज
22 कैरेट सोना: ₹14,475 प्रति ग्राम
10 ग्राम: ₹1,44,750
पर बिक रहा है।
कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सोना?
आज के रेट्स पर नजर डालें तो कल्याण ज्वेलर्स, जोयअलुक्कास और मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स पर 22 कैरेट सोना सबसे सस्ते भाव पर उपलब्ध है।
क्यों अलग-अलग होते हैं सोने-चांदी के दाम?
जानकारों के अनुसार, MCX और COMEX पर सोने-चांदी के वायदा कारोबार का सीधा असर सर्राफा बाजार पर पड़ता है। हालांकि टैक्स, मेकिंग चार्ज, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और स्थानीय मांग के कारण MCX, COMEX और ज्वेलरी स्टोर्स की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। आमतौर पर ज्वेलरी कंपनियां सर्राफा बाजार के भाव को आधार बनाकर ही अपने रेट तय करती हैं।

