6 May 2026, Wed

आज की बड़ी खबरों में –
अमेरिका के खुफिया प्रमुख जेफ्री क्रूज़ को ईरान हमले की सच्चाई उजागर करने के बाद अचानक पद से हटा दिया गया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ़ किया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफ़ा केवल स्वास्थ्य कारणों से है और इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्रंप को यूक्रेन की आज़ादी की लड़ाई में मज़बूत समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से निक्की दहेज हत्या कांड पर NCW ने सख्त रुख अपनाया है और तत्काल जांच के साथ विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

इसी बीच संसद में बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल उठाया कि “75 साल से बने कानून क्या बेकार हैं?” जिस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखा पलटवार किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *