माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्मों का क्रेज इन दिनों दर्शकों के बीच तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Krishnavataram Part 1: Hridayam चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। निर्देशक Hardik Gajjar के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासतौर पर फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता Siddharth Gupta की हर तरफ तारीफ हो रही है। उनकी मुस्कान, शांत स्वभाव और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है।
फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने छह दिनों में करीब 11.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। खास बात यह है कि यह फिल्म बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फिल्मों के बीच भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री भी घोषित कर दिया, जिसके बाद इसकी चर्चा और तेज हो गई है।
हालांकि, फिल्म की सफलता के साथ-साथ अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता भी अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। दर्शकों के मन में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर श्रीकृष्ण के किरदार में नजर आने वाला यह अभिनेता कौन है। बहुत कम लोग जानते हैं कि सिद्धार्थ गुप्ता टीवी इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर और Bigg Boss 11 फेम Vikas Gupta के छोटे भाई हैं। विकास गुप्ता वही नाम हैं, जो बिग बॉस 11 में Shilpa Shinde के साथ अपने विवादों को लेकर खूब चर्चा में रहे थे।
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जाता रहा है कि पिछले कुछ वर्षों से विकास और सिद्धार्थ के रिश्तों में दूरी आ गई है। दोनों के बीच अनबन की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं। हालांकि, इस मामले में परिवार की ओर से कभी खुलकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया।
अगर सिद्धार्थ गुप्ता के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। वह पहली बार फिल्म Kuku Mathur Ki Jhand Ho Gayi में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने Ragini MMS Returns और कई टीवी शोज में काम किया। सिद्धार्थ को असली पहचान तब मिली जब वह मशहूर सिंगर Dhvani Bhanushali के सुपरहिट गाने Vaaste में दिखाई दिए। इस गाने में उनका हुडी लुक और स्टाइल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उनकी कंजी आंखें और शार्प लुक्स ने युवाओं के बीच उन्हें खास पहचान दिलाई।
अब सिद्धार्थ गुप्ता फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: ह्रदयम’ के जरिए अपने करियर के सबसे अहम पड़ाव पर पहुंचते नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ Sanskriti Jayana, Sushmita Bhat और Nivashini Krishnan जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें केवल राधा-कृष्ण की कहानी पर ही नहीं, बल्कि सत्यभामा के किरदार को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। यही वजह है कि यह फिल्म दर्शकों को एक अलग अनुभव दे रही है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है।
