झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IAS और 46 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DC और SP बदले
झारखंड में शुक्रवार शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर अधिकारियों के तबादले करते हुए 17 आईएएस और 46 आईपीएस अफसरों की नई पदस्थापना की घोषणा की है। इस बदलाव में कई जिलों के उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) बदल दिए गए हैं, जबकि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
इसी क्रम में मनोज कौशिक, जो अब तक एडीजी सीआईडी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब मुख्यालय एडीजी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस बड़े बदलाव को राज्य में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार कई जिलों के उपायुक्तों का तबादला किया गया है।
- राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का उपायुक्त बनाया गया है
- संदीप कुमार को लातेहार का उपायुक्त नियुक्त किया गया है
- अनन्य मित्तल को गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया है
- दिलेश्वर महतो को गुमला का उपायुक्त नियुक्त किया गया है
- मेघा भारद्वाज को पाकुड़ का उपायुक्त बनाया गया है
- लोकेश मिश्रा को गोड्डा का उपायुक्त नियुक्त किया गया है
- शशि प्रकाश सिंह को देवघर का उपायुक्त बनाया गया है
- उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा का उपायुक्त बनाया गया है
- हेमंत सती को हजारीबाग का उपायुक्त बनाया गया है
- मनीष कुमार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) का उपायुक्त बनाया गया है
- ऋतुराज को रामगढ़ का उपायुक्त नियुक्त किया गया है
- रानी आनन्य को चतरा का उपायुक्त बनाया गया है
- दीपक कुमार दुबे को साहेबगंज का उपायुक्त बनाया गया है
- दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को पलामू का उपायुक्त बनाया गया है
- सौरभ कुमार भुवनिया को खूंटी का उपायुक्त नियुक्त किया गया है
- संदीप कुमार मीना को लोहरदगा का उपायुक्त बनाया गया है
- आलोक कुमार को जामताड़ा का उपायुक्त नियुक्त किया गया है
IPS अधिकारियों का भी बड़ा तबादला
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आदेश में कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें पुलिस महानिरीक्षक (IG) से लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।
प्रमुख पुलिस महानिरीक्षक (IG)
- नरेंद्र कुमार सिंह: IG, अभियान, झारखंड
- शैलेंद्र कुमार सिन्हा: IG, बोकारो
- क्रांति कुमार गेडिदेशी: IG, निगरानी-सह-सुरक्षा
- माइकलराज एस: IG, रेल, झारखंड
- सुनील भास्कर: IG, झारखंड सशस्त्र पुलिस
प्रमुख पुलिस अधीक्षक (SP)
- आशुतोष शेखर: SP, गढ़वा
- अनुदीप सिंह: SP, पाकुड़
- प्रवीण पुष्कर: SP, देवघर
- मुकेश कुमार लुनायत: SP, रामगढ़
- नाथू सिंह मीणा: SP, बोकारो
- अनिमेश नैथानी: SP, चतरा
- अमन कुमार: SP, हजारीबाग
- कुमार शिवाशीष: SP, कोडरमा
- कपिल चौधरी: SP, पलामू
- शंभू कुमार सिंह: SP, जामताड़ा
- ऋषभ गर्ग: SP, खूंटी
- राजकुमार मेहता: SP, ATS
- एस. मोहम्मद याकूब: SP, धनबाद (ग्रामीण)
- गौरव गोस्वामी: SP, रांची (ग्रामीण)
- शुभम कुमार खंडेलवाल: SP, जमशेदपुर (ग्रामीण)
- ललित मीणा: SP, जमशेदपुर (सिटी)
प्रशासन ने दिए तुरंत जॉइनिंग के निर्देश
सरकार की ओर से सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पोस्टिंग पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं। इस बड़े पैमाने पर हुए तबादले को राज्य प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस फेरबदल से जिलों में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की निगरानी और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।

