12 Mar 2026, Thu

बनाएं मसालेदार लाल मिर्च का भरवां अचार, नोट कर लीजिए रेसिपी, तीखेपन से खुल जाएंगे सारे टेस्ट बड्स

लाल मिर्च का भरवां अचार: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और मसालेदार अचार

Lal Mirch Ka Bharwa Achar Recipe: भारत में खाने के साथ अचार परोसने की परंपरा बहुत पुरानी है। चाहे साधारण दाल-चावल हो, पराठे हों या फिर पूरी-सब्जी, अचार खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। खासतौर पर मसालेदार लाल मिर्च का भरवां अचार लोगों को बेहद पसंद आता है। अगर आप भी खाने के साथ अचार खाना पसंद करते हैं, तो आप घर पर आसानी से लाल मिर्च का स्वादिष्ट भरवां अचार बना सकते हैं।

यह अचार सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि लंबे समय तक सुरक्षित भी रहता है। आइए जानते हैं लाल मिर्च का भरवां अचार बनाने की आसान रेसिपी और जरूरी सामग्री के बारे में।

अचार बनाने के लिए जरूरी सामग्री

लाल मिर्च का भरवां अचार बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की जरूरत होगी:

  • 500 ग्राम बड़ी लाल मिर्च

  • 1 छोटी कटोरी पीली सरसों पाउडर

  • 1 कटोरी भुना और दरदरा पिसा हुआ धनिया पाउडर

  • आधी कटोरी हल्दी पाउडर

  • आधी कटोरी भुना हुआ जीरा पाउडर

  • आधी कटोरी भुना हुआ लाल मिर्च पाउडर

  • 1 कटोरी भुना और दरदरा पिसा हुआ पंच फोरन

  • 1 चम्मच हींग

  • 100 ग्राम अमचूर पाउडर

  • 1 कटोरी सरसों का तेल

  • स्वादानुसार नमक

  • 1 चम्मच अजवाइन

  • 1 चम्मच मंगरैला (कलौंजी)

  • 1 चम्मच सौंफ

अचार बनाने की विधि

पहला स्टेप:
सबसे पहले लाल मिर्च को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद एक सूखे कपड़े से मिर्चों को पोंछ लें ताकि उन पर पानी की नमी रहे। फिर लगभग 30 मिनट के लिए मिर्चों को खुली हवा में फैला कर रख दें ताकि सारी नमी पूरी तरह सूख जाए।

दूसरा स्टेप:
अब मिर्चों को लंबाई में बीच से काट लें। मिर्च के अंदर मौजूद बीजों को निकाल लें और उन्हें हल्का सा दरदरा पीस लें।

तीसरा स्टेप:
एक बड़े बर्तन में पीली सरसों पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पंच फोरन, हींग, अमचूर पाउडर, अजवाइन, सौंफ और मंगरैला डालकर अच्छी तरह मिला लें।

चौथा स्टेप:
अब इस मसाले में नमक, सरसों का तेल और मिर्च के पिसे हुए बीज डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इससे अचार का मसाला तैयार हो जाएगा।

पांचवां स्टेप:
अब तैयार मसाले को एक-एक करके सभी मिर्चों के अंदर भर दें। इसके बाद इन मिर्चों को हल्के से सरसों के तेल में डुबो दें।

छठा स्टेप:
अब सभी भरी हुई मिर्चों को एक साफ और सूखे कांच के मर्तबान में रख दें। ऊपर से बचा हुआ तेल भी डाल दें ताकि मिर्चें पूरी तरह तेल में डूबी रहें। फिर मर्तबान का ढक्कन बंद कर दें।

धूप में रखने की प्रक्रिया

अचार को लगभग एक हफ्ते तक रोज धूप में रखेंइससे मसाले अच्छी तरह मिर्चों में समा जाएंगे और अचार का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

अचार तैयार

लगभग 7 दिन बाद आपका होममेड मसालेदार लाल मिर्च का भरवां अचार पूरी तरह तैयार हो जाएगा। यह अचार पराठा, दाल-चावल, खिचड़ी या किसी भी खाने के साथ परोसा जा सकता है।

घर पर बना यह अचार सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि इसमें इस्तेमाल किए गए ताजे मसाले इसे और भी खास बना देते हैं। अगर आप तीखा और चटपटा स्वाद पसंद करते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *