नई दिल्ली: ICC T20 World Cup 2026 का आगाज 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी 20 टीमें अपने प्रदर्शन और रणनीति को परखने के लिए वॉर्मअप मुकाबले खेल रही हैं। इस बीच, नेपाल क्रिकेट टीम का प्रदर्शन सबकी नजरों में आया है, जिसने लगातार अपने दोनों वॉर्मअप मैच जीतकर टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार शुरुआत की इशारा किया है।
नेपाल की टीम ने अपना दूसरा वॉर्मअप मुकाबला कनाडा के खिलाफ 5 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। नेपाल के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें संदीप लामिछाने और कुशल भुर्तेल ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में नेपाल की बल्लेबाजी ने भी कमाल किया। आसिफ शेख ने 58 और संदीप जोरा ने 44 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 18 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया, और नेपाल ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया।
नेपाल की टीम का पहला वॉर्मअप मैच UAE के खिलाफ हुआ था, जिसे भी उन्होंने 7 विकेट से जीत दर्ज किया था। रोहित पौडेल की कप्तानी में खेल रही नेपाल टीम का यह शानदार प्रदर्शन ग्रुप में शामिल अन्य टीमों के लिए एक साफ संदेश है कि उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता।
नेपाल को T20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-सी में रखा गया है, जहां उसका सामना इंग्लैंड, इटली, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड से होगा। नेपाल का टूर्नामेंट में पहला मैच 8 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा।
ओमान ने जिम्बाब्वे को हराया
वहीं, ओमान की टीम ने भी अपने वॉर्मअप मैच में प्रदर्शन करके सबको चेतावनी दी। 5 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। इसके जवाब में ओमान ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ओमान की जीत में जतिंदर सिंह का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्होंने 55 रनों की पारी खेली।
इस तरह वॉर्मअप मैचों में नेपाल और ओमान जैसी टीमें अपनी क्षमता दिखाकर टूर्नामेंट से पहले ही सभी टीमों को चौंका रही हैं। ये जीत उन्हें आत्मविश्वास देगी और ग्रुप-स्टेज मुकाबलों में उनके प्रदर्शन को और भी रोचक बनाएगी।
T20 वर्ल्ड कप 2026 में दर्शकों को अब रोमांचक मैचों और नए सितारों के दमदार प्रदर्शन का इंतजार है। नेपाल और ओमान के प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि इस बार वॉर्मअप में छाप छोड़ने वाली टीमें मुख्य टूर्नामेंट में भी धमाल मचा सकती हैं।

