4 Jul 2026, Sat

खत्म हुआ इंतजार, 25 जुलाई से शुरू हो जाएगी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की धूम, खिलाड़ियों ने कसी कमर

टीवी का लोकप्रिय स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने 15वें सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का नया सीजन जल्द ही कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। मेकर्स ने शो का टाइटल ट्रैक जारी करते हुए सभी 13 कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा उठा दिया है। इस बार शो में पुराने खिलाड़ियों के साथ कई नए चेहरे भी खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे।

मेकर्स के अनुसार, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का प्रसारण 25 जुलाई से शुरू होगा। शो की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

रुबीना दिलैक

‘बिग बॉस 14’ की विजेता रुबीना दिलैक एक बार फिर ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आएंगी। वह इससे पहले सीजन 12 में हिस्सा ले चुकी हैं। इस बार रुबीना ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

करण वाही और ऋत्विक धनजानी

टीवी अभिनेता करण वाही इससे पहले शो के आठवें सीजन का हिस्सा रह चुके हैं। उनके करीबी दोस्त और अभिनेता ऋत्विक धनजानी भी नए सीजन में नजर आएंगे। दोनों की दोस्ती और मजेदार बॉन्डिंग शो में मनोरंजन का तड़का लगा सकती है।

अविका गोर और जैस्मिन भसीन

‘बालिका वधू’ से लोकप्रिय हुईं अविका गोर पहले ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में नजर आ चुकी हैं। वहीं जैस्मिन भसीन भी सीजन 9 और ‘खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया’ में हिस्सा ले चुकी हैं। दोनों अभिनेत्रियों के पास स्टंट शो का अनुभव है।

गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ और ‘बिग बॉस 19’ में जीत दर्ज करने वाले गौरव खन्ना अब खतरनाक स्टंट करते दिखाई देंगे। दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या वह एक बार फिर विजेता बन पाते हैं। ‘बिग बॉस 19’ की फर्स्ट रनर-अप फरहाना भट्ट भी शो का हिस्सा हैं।

हर्ष गुजराल और ओरी लगाएंगे मनोरंजन का तड़का

कॉमेडियन हर्ष गुजराल अपने मजेदार वन-लाइनर्स और हास्य अंदाज के लिए मशहूर हैं। स्टंट के दौरान उनका अंदाज दर्शकों को खूब हंसा सकता है। सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी भी इस बार प्रतियोगी के रूप में दिखाई देंगे।

रुहानिका धवन की टीवी पर वापसी

‘ये है मोहब्बतें’ में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में लोकप्रिय हुईं रुहानिका धवन इस शो के जरिए टेलीविजन पर वापसी करने जा रही हैं। उन्हें चुनौतीपूर्ण स्टंट करते देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।

विशाल आदित्य सिंह और अविनाश मिश्रा

‘बिग बॉस 13’ फेम विशाल आदित्य सिंह पहले ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में सेकंड रनर-अप रहे थे। वह एक बार फिर अपनी ताकत और हिम्मत का प्रदर्शन करेंगे। ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा भी नए सीजन में दिखाई देंगे।

शगुन शर्मा भी बनीं कंटेस्टेंट

टेलीविजन अभिनेत्री शगुन शर्मा को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में परी के किरदार के लिए पसंद किया गया। अब वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में खतरनाक चुनौतियों का सामना करेंगी।

दमदार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को देखते हुए यह सीजन एक्शन, डर, प्रतिस्पर्धा और मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। अब देखना होगा कि इन 13 खिलाड़ियों में से कौन अपने डर पर काबू पाकर शो की ट्रॉफी अपने नाम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *