टीवी रियलिटी शो द 50 में हाल ही में रोमांचक और विवादित घटनाओं ने दर्शकों को झकझोर दिया है। शो में दिल्ली की एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर अरुषि चावला को एविक्शन ऑर्डर मिल गया, जिससे उनके फैंस सोशल मीडिया पर निराश नजर आए। शो के महल में हुई गेम स्ट्रेटेजी की आलोचना और टेंशन भरे पल ने इस एपिसोड को चर्चा का केंद्र बना दिया।
‘द 50’ से अरुषि चावला की एविक्शन
आरुषि चावला को शो से बाहर करने का फैसला उनकी गेम स्ट्रेटेजी और प्रतियोगियों के साथ इंटरैक्शन के कारण लिया गया। विशेष रूप से नेहल चुडासमा को डेंजर जोन में भेजने और दोनों पार्टियों के साथ खड़े होने के आरोप ने उनके खिलाफ माहौल बनाया। एविक्शन के बाद अरुषि फूट-फूट कर रो पड़ीं और महल से बाहर निकलते समय उन्होंने कृष्णा, ऋषि, शीनू, रिधिमा और करण पटेल से कहा कि उन्हें गलत समझा गया।
आरुषि ने अपना बचाव करते हुए कहा, “मैं वैसी नहीं हूं, जो कुछ सोचती है, वह कुछ बोल देती है।” उनके भावनात्मक पल ने शो को सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बना दिया।
कौन हैं अरुषि चावला?
अरुषि चावला का जन्म 1994 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने माउंट कार्मेल स्कूल से पढ़ाई पूरी की और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से केमिस्ट्री में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। डांस और एक्टिंग में रुचि रखने वाली अरुषि ने 2017 में ‘वर्व: डांस क्रू’ में डांस फैकल्टी मेंबर के तौर पर हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने 2018 में अपना डांस स्टूडियो शुरू किया और पैराशूट, हीरो बाइक, माउंटेन ब्रीज स्ट्रिप्स, पॉन्ड्स जैसे कई एडवर्टाइजमेंट्स किए।
2020 में उन्होंने MTV रोडीज रेवोल्यूशन 17 में हिस्सा लिया। हाल ही में उन्होंने मिस स्कूबा इंडिया 2025 का टाइटल भी जीता। वह एक फिटनेस फ्रिक हैं और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके वर्कआउट और डांस पोस्ट अक्सर देखे जा सकते हैं।
अरुषि और करण पटेल का महल में विवाद
शो के महल में एक टेंशन वाला पल तब सामने आया जब डेंजर जोन को लेकर अरुषि और करण पटेल के बीच जुबानी जंग शुरू हुई। अरुषि ने अपनी स्थिति के बारे में कहा कि वह आसान टारगेट होंगी और कोई अलायंस उन्हें बचाने के लिए नहीं है। इस पर करण ने उनकी बात को खारिज करते हुए उन्हें नेगेटिव कहा।
बाद में, नेहल चुडासमा ने करण का बचाव करते हुए अरुषि को नार्सिसिस्टिक कहा, जबकि रिद्धि डोगरा ने उन्हें दोमुंहा सांप तक कह डाला। इस बहस ने महल का माहौल और भी गर्म कर दिया।
सोशल मीडिया और दर्शकों की प्रतिक्रिया
अरुषि का एविक्शन और महल में हुई बहस सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। फैंस उनके गेमप्ले पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ उनके पक्ष में हैं तो कुछ आलोचना कर रहे हैं। शो में आने वाले एपिसोड्स में अगले गेम स्ट्रेटेजी और प्रतियोगियों के बीच नई टकराव की उम्मीद है।

