सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। कभी कोई डांस वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेता है तो कभी किसी की अजीबोगरीब हरकत इंटरनेट पर छा जाती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों नहीं बल्कि करोड़ों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हैरानी की बात यह है कि इस वीडियो में कोई बड़ी कला या कठिन रेसिपी नहीं, बल्कि “पानी बनाने की रेसिपी” दिखाई गई है।
जी हां, सुनने में भले ही यह अजीब लगे, लेकिन यही अनोखा आइडिया इंटरनेट यूजर्स को इतना पसंद आया कि वीडियो को अब तक 24 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं करीब 1 मिलियन लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर लगातार मजेदार प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।
वायरल वीडियो में एक लड़की बेहद गंभीर अंदाज में पानी बनाने की प्रक्रिया समझाती नजर आती है। वह सबसे पहले एक बड़े बर्तन को गर्म करने की बात करती है। इसके बाद उसमें H2O डालने को कहती है। फिर वह उसमें Ice Cubes डालती है और बर्फ को घिसकर भी मिलाने की सलाह देती है। इतना ही नहीं, वीडियो में लड़की नल का पानी, मिनरल वॉटर और फिल्टर वॉटर भी अलग-अलग तरीके से डालती दिखाई देती है।
वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है जब वह पहले पानी को ठंडा करने और फिर उसे ओवन में गर्म करने की बात करती है। अंत में ऊपर से बर्फ डालकर वह कहती है कि “पानी तैयार है।” यही अतरंगी और मजाकिया अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई लोग इसे “इंटरनेट का सबसे यूनिक कंटेंट” बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि “इतनी मुश्किल रेसिपी पहली बार देखी।” एक यूजर ने लिखा, “अब तक पानी पीते थे, लेकिन आज पता चला कि इसे बनाना कितना कठिन काम है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “इस वीडियो ने मेरा पूरा दिन बना दिया।”
दरअसल, सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं जो लोगों को हंसी और मनोरंजन का नया कारण दे दें। यही वजह है कि यह वीडियो भी लाखों लोगों तक पहुंच चुका है। इंटरनेट की दुनिया में अब क्रिएटिविटी का मतलब सिर्फ गंभीर कंटेंट नहीं रह गया है, बल्कि लोग हल्के-फुल्के और मजेदार वीडियो भी काफी पसंद कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के अतरंगी वीडियो लोगों को रोजमर्रा के तनाव से कुछ समय के लिए राहत देते हैं। यही कारण है कि लोग इन्हें बार-बार देखते और शेयर करते हैं। खास बात यह है कि वीडियो पूरी तरह मजाकिया अंदाज में बनाया गया है, लेकिन उसकी प्रस्तुति इतनी गंभीर है कि लोग उसे देखकर हंसने पर मजबूर हो रहे हैं।
फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग लगातार इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस तरह का कंटेंट ही ऑनलाइन दुनिया को मजेदार बनाता है।

