क्या आप कंघी करते समय या हाथ लगाते ही बालों का गुच्छा गिरते देख परेशान हो जाते हैं? अगर हर दिन बढ़ता हेयर फॉल आपको चिंतित कर रहा है, तो घबराने की ज़रूरत नहीं। सही हेयर केयर रूटीन अपनाकर आप कुछ ही दिनों में इस समस्या पर काबू पा सकते हैं और अपने बालों को फिर से मज़बूत, घना और स्वस्थ बना सकते हैं।
1. तेल की मालिश करें
हेयर फॉल को कम करने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है नियमित तेल की मालिश। नारियल तेल, बादाम तेल या ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल स्कैल्प की ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। बेहतर सर्कुलेशन से बालों के फॉलिकल्स मजबूत रहते हैं और नए बाल तेजी से बढ़ते हैं।
2. सही हेयर केयर प्रोडक्ट्स का चुनाव
बालों को स्वस्थ रखने के लिए बेहतरीन शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल जरूरी है। हमेशा पैराबेन और सल्फेट फ्री शैम्पू चुनें। कंडीशनर बालों को सिर्फ़ चमकदार ही नहीं बनाता बल्कि उन्हें नरिश भी करता है। मजबूत बालों के लिए आपके द्वारा इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता बेहद महत्वपूर्ण है।
3. वुडन कॉम्ब का इस्तेमाल करें
अगर आपके बाल बीच से टूट रहे हैं या उलझ रहे हैं, तो इसका कारण इस्तेमाल किया गया कॉम्ब भी हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए चौड़े दांतों वाला मुलायम ब्रिसल वाला वुडन कॉम्ब इस्तेमाल करें। यह बालों के टूटने और उलझने को कम करता है।
4. संतुलित और पोषणयुक्त डाइट
बालों का झड़ना रोकने का एक और कारगर तरीका है संतुलित आहार। विटामिन A, B, C, आयरन और जिंक से भरपूर आहार बालों के स्वास्थ्य और विकास में मदद करता है। प्रोटीन, हरी सब्ज़ियां, फल और नट्स बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं।
5. हीट टूल्स का सीमित इस्तेमाल
हीट टूल्स जैसे फ्लैट आयरन, कर्लिंग आयरन या ब्लो ड्रायर का अधिक इस्तेमाल बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है। अगर इनका इस्तेमाल करना अनिवार्य है, तो हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे या सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। इससे बालों को गर्मी से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।
इन आसान और असरदार तरीकों को अपनाकर आप बालों का झड़ना काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं और कुछ ही दिनों में अपने बालों को स्वस्थ, घना और चमकदार बना सकते हैं। सही हेयर केयर रूटीन और पोषण से बालों की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

