दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट का नया और सबसे स्पष्ट वीडियो सामने आया है, जिसने सबको दहला दिया है। यह CCTV फुटेज ब्लास्ट के ठीक उस पल का है, जब धमाका हुआ और आसपास अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार अचानक तेज़ धमाके के साथ फट जाती है और धुआं चारों ओर फैल जाता है। मौके पर मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगते हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस वीडियो की जांच में जुटी हैं ताकि विस्फोट के कारण और इसके पीछे की संभावित साजिश का पता लगाया जा सके। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
.
.
.
.
.
.
.
.
Real Update 24x7
