4 Feb 2026, Wed

तान्या मित्तल ने प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, बेशुमार दौलत की मालकिन ने पोस्ट में बताया किस बात की खलती है कमी

नई दिल्ली: बिग बॉस 19 की फाइनलिस्ट तान्या मित्तल शो खत्म होने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जहां एक ओर वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और अमीर बैकग्राउंड को लेकर चर्चा में रहती हैं, वहीं अब उनका एक आध्यात्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में तान्या मित्तल ने वृंदावन जाकर प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात की, जिसका एक भावुक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वीडियो में तान्या अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमानंद महाराज से बातचीत करती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में भक्ति भाव से भरा “राधा राधा” भजन बज रहा है, जिसने इस क्लिप को और भी खास बना दिया है। वीडियो से ज्यादा चर्चा में इसका इमोशनल कैप्शन है, जिसने फैंस का दिल छू लिया।

एक खास कमी ने किया तान्या को भावुक

तान्या मित्तल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,
“परम पूज्य प्रेमानंद जी महाराज से आज अपने भैया-भाभी, प्रिंसी दी, स्वीटी दी और अपनी प्यारी भतीजियों के साथ मिलने का सौभाग्य मिला। काश आज बड़ी मामी भी होती। उनके दिए हुए संस्कार हम सब बच्चों में आज भी जिंदा हैं और हमेशा रहेंगे।”

इस कैप्शन से साफ झलकता है कि शोहरत और दौलत के बीच भी तान्या अपने परिवार और संस्कारों को बेहद अहमियत देती हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग उनके संस्कारों और सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि “दौलत और नाम कभी किसी अपने की कमी पूरी नहीं कर सकते।”

बिग बॉस में उठे थे अमीरी को लेकर सवाल

बिग बॉस 19 के दौरान तान्या मित्तल की हर बात चर्चा में रही। घरवालों ने कई बार उनकी अमीरी और लाइफस्टाइल पर सवाल उठाए थे। खासकर उनके घर में लिफ्ट होने और अलग-अलग फ्लोर पर खाना पहुंचाने के दावे को लेकर काफी बहस हुई थी। हालांकि शो के बाद सामने आए वीडियो और रिपोर्ट्स ने यह साफ कर दिया कि तान्या की बातें सच थीं और वह ग्वालियर के एक बेहद अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

कौन हैं तान्या मित्तल?

तान्या मित्तल सिर्फ एक रियलिटी शो कंटेस्टेंट नहीं हैं, बल्कि वह मॉडल, बिजनेसवुमन, स्पिरिचुअल स्टोरीटेलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। उन्होंने साल 2018 में मिस एशिया टूरिज्म का खिताब जीता था। बिग बॉस 19 में शानदार सफर तय करते हुए तान्या टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल रहीं, जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

फैंस को पसंद आया तान्या का आध्यात्मिक रूप

शो के बाद तान्या का अध्यात्म की ओर झुकाव देखकर फैंस काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो यह साबित करता है कि ग्लैमर की दुनिया से दूर भी वह आंतरिक शांति और संस्कारों को महत्व देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *