घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान दलों को ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना किया जा रहा है
जिल निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी जी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पियूष पांडे जी ने डिस्पैच स्थल का निरीक्षण कर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट , मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सभी मतदान दल निर्धारित समय पर अपने अपने मतदान केंद्रो पर पहुंचे और निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों आदेश पालन सुनिश्चित करें इस दौरान उन्होंने मतदान सामग्री के सुरक्षित वितरण वाहनों कि मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था के भी समीक्षा की ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है
सामान्य प्रेक्षक के उपस्थिति में सेंटर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग की गई 11 नवंबर को मतदान के लिए मतदान के लिए सुगम संचालन एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं हेतू निर्देशित किया गया

