22 Mar 2026, Sun

खुशी खपूर से ब्रेकअप के बाद नीली आंखों वाली हीसाना संग दिखे वेदांग रैना, सबसे बड़े सुपरस्टार की है नातिन

Vedang Raina Spotted With Naomika Saran: खुशी कपूर संग ब्रेकअप के बाद नई जोड़ी की चर्चा, जानिए पूरा मामला

बॉलीवुड के उभरते सितारे वेदांग रैना इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके और खुशी कपूर के ब्रेकअप की खबरों ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई थी। अब इसी बीच वेदांग को एक नई हसीना के साथ स्पॉट किया गया है, जिसके बाद से चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है। हालांकि, इस बार मामला किसी नई लव स्टोरी का नहीं, बल्कि बॉलीवुड की एक नई फ्रेश जोड़ी के सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू से जुड़ा बताया जा रहा है।

मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर दिखी जोड़ी

वेदांग रैना और इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहीं नायोमिका सरन को हाल ही में मुंबई में मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर एक साथ देखा गया। दोनों के हाथों में स्क्रिप्ट थी और चेहरे पर किसी नए प्रोजेक्ट की उत्सुकता साफ झलक रही थी। जैसे ही दोनों ऑफिस से बाहर निकले, पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।

क्यों दिखे साथ?

सूत्रों के मुताबिक, वेदांग और नायोमिका एक अहम स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन के लिए मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट एक अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। नायोमिका जहां जल्दी से अपनी कार में बैठकर रवाना हो गईं, वहीं वेदांग कुछ देर तक वहीं मौजूद रहे। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि फिल्म अपने फाइनल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

क्या इस फिल्म से होगा नायोमिका का बॉलीवुड डेब्यू?

खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए नायोमिका सरन बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। नायोमिका मशहूर अभिनेत्री रिंकी खन्ना की बेटी और दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना व डिंपल कपाड़िया की नातिन हैं। ऐसे में इंडस्ट्री और दर्शकों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नायोमिका पिछले एक साल से एक्टिंग और डांस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले रही हैं। मैडॉक फिल्म्स की टीम डेब्यू को लेकर पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही उन्हें लॉन्च करना चाहती थी।

वेदांग रैना का करियर ग्राफ

वेदांग रैना ने साल 2023 में ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जिगरा’ (2024) में दमदार अभिनय कर अपनी पहचान बनाई। माना जा रहा है कि यह नया प्रोजेक्ट पहले अगस्त्य नंदा को ऑफर हुआ था, लेकिन डेट्स की समस्या के चलते वेदांग को कास्ट किया गया। स्क्रीन टेस्ट में वेदांग और नायोमिका की केमिस्ट्री काफी नैचुरल लगी, जिसके बाद मेकर्स ने दोनों को फाइनल कर लिया।

खुशी कपूर संग रिश्ते पर भी चर्चा

इसी बीच वेदांग और खुशी कपूर के रिश्ते को लेकर भी अफवाहें तेज हैं। बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के माना जा रहा है कि दोनों ने करीब दो साल की डेटिंग के बाद अलग होने का फैसला किया है। अलग-अलग क्रिसमस सेलिब्रेशन और सोशल मीडिया पर दूरी ने इन चर्चाओं को और हवा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *