17 Dec 2025, Wed

उत्तरकाशी से बड़ी खबर…बादल फटने से मची बड़ी तबाही, मलबे में बह गए हैं कई लोग

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में साल 2025 के मानसून की सबसे बड़ी बादल फटने की घटना सामने आई है जिसमें कई लोगों के लापता होने की खबर है। लगातार हो रही बरसात पहाड़ों पर आफत बनकर बरस रही है। उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में बादल फटने की खबर सामने आई है। बादल फटने से खीर गाड़ का जलस्तर बढने से कस्बा धरालीखीर गाड़ में भारी मलबे के साथ आया मलबा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, राजस्व, आर्मी आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। अचानक खीर गाड़ में मलबे के साथ आए पानी से कस्बे में कई भवनों को नुकसान की भी खबर है।

जानकारी के मुताबिक गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ में 20 से 25 होटल व होमस्टे बह गए हैं। बाढ़ आने से 10 से 12 मजदूरों के भी दबे होने की आशंका है। लोगों ने बताया कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा है, जिसके कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है। विनाशकारी बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *