आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ सिनेमाघरों में लगातार धमाल मचा रही है। 21 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने 8वें दिन 5.43 करोड़ का कलेक्शन किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का कुल कलेक्शन अब 101.03 करोड़ रुपये पहुंच गया है। शुरुआती दिनों में शानदार कमाई करने के बाद वीकडेज में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन मंगलवार को ‘थामा’ की कमाई फिर से रफ्तार पकड़ती नजर आई। यह फिल्म मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई इंस्टॉलमेंट है।
आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ सिनेमाघरों में लगातार धमाल मचा रही है।

