26 Mar 2026, Thu

दिल्ली की जहरीली हवा और बढ़ते प्रदूषण को लेकर सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने संसद के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। 

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

दिल्ली की जहरीली हवा और बढ़ते प्रदूषण को लेकर सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने संसद के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथ में तख्तियां लेकर उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि आम जनता दमघोंटू हवा में जीने को मजबूर है, जबकि सरकार पूरी तरह लापता नजर आ रही है। उनके प्रदर्शन के दौरान “जहरीली हवा, सरकार लापता” जैसे नारे लगाए गए, जिससे माहौल गरम हो गया। चंद्रशेखर आज़ाद ने मांग की कि प्रदूषण पर तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं और लोगों के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोका जाए। उनका यह विरोध प्रदूषण के मुद्दे को एक बार फिर चर्चा में ले आया।https://www.instagram.com/reel/DSXDq48D9of/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *